Sunday, May 22, 2022

लीवर की कमजोरी दूर करके उसे मजबूत बनाने के 10 घरेलु उपाय

 

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर की सही प्रकार से क्रिया करने के लिए बहुत जरूरी है| अगर लीवर में कभी कोई इंफेक्शन या बीमारी हो जाती है तो उसकी वजह से हमें बहुत सारी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है| लीवर के कार्य करने की क्षमता कम होने पर शरीर में कमजोरी आने लगती है| इसलिए लीवर का मजबूत बने रहना बहुत ही जरूरी है| अगर आपका लीवर कमजोर है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ घरेलू और आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर हम लीवर को मजबूत कर सकते हैं|
liver की kmjori

लीवर के कमजोर या खराब होने के कारण

खाने पीने में हुई लापरवाही और जंक फूड ज्यादा खाना
नियमित रूप से शराब और धूम्रपान का सेवन करना
हेपिटाइटिस सी और हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियां
निवारक दवाओं का ज्यादा मात्रा में सेवन
शुगर मोटापा जैसी बीमारियां
शरीर में मौजूद कई प्रकार के विषैले तत्व
कमजोर लीवर को ठीक करने के घरेलू उपाय
पहला उपाय

हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल चीज है| अगर हम हल्दी का सेवन करते हैं तो यह हमारी लीवर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है| रात को सोते समय रोजाना एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से लीवर की सभी प्रकार की कमजोरियां दूर होने लगती हैं|

दूसरा उपाय

लीवर को मजबूत करने के लिए अपने भोजन में हरी सब्जियां, करेला, टमाटर, गाजर, पालक, बथुआ, लौकी आदि को शामिल करना चाहिए| इसके अलावा बहुत सारे फल जैसे जामुन, सेब, लीची आदि का सेवन करना चाहिए| छाछ का नियमित रूप से सेवन भी लीवर को मजबूत बनाता है|

तीसरा उपाय

लीवर के मजबूत बनने में पपीता बहुत ज्यादा फायदेमंद है| अगर आपको लिवर सिरोसिस की बीमारी हो गई है तो आधा चम्मच नींबू का रस और पपीते का रस मिलाकर रोजाना पीना चाहिए| जब 1 महीने तक हम इस उपाय को करते हैं तो इससे कमजोर लिवर ठीक होने लगता है|