Friday, July 1, 2022

उबली हुई चायपत्ती फेंकने की मत करिएगा गलती, इसके ये फायदे सोने से भी कीमती

 


इस धरती पर हमे प्रकृति से वरदान स्वरुप कई चीजे मिली हैं, जैसे वनस्पति, पेड-पोधे, वायु, जल आदि| लेकिन इसके अलावा हमारे दैनिक उपयोग में आने वाली कई चीजों का इस्तेमाल करना हम भूल जाते है, या फिर कहे की हमें उनकी जानकारी नहीं होती है. आज हम आपको हर व्यक्ति के दैनिक उपयोग में आने वाली चाय पत्ती के फायदे बताएँगे जिनसे आप अनजान थे.

भारत में अमूमन हर घर में एक दिन में चार से पांच बार चाय बनती हैं और सभी लोगो चाय बनने के बाद चायपत्ती को कूड़ा में फेंक देते हैं लेकिन अगर हम आपसे कहें कि पकने के बाद भी चायपत्ती आपके बहुत सारे काम आ सकती हैं तो… यकीन नहीं आ रहा है तो चलिए आज आपको बताते हैं कि चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती से आप क्या क्या कर सकते हैं।

घाव जल्दी भर जाता है

चायपत्ती में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। चोट या किसी जख्म पर चायपत्ती का लेप लगाने से खून बहना बंद हो जाता है। उबली हुई चायपत्ती को अच्छी तरह धो लें और इसे पीसकर चोट पर लगाने से घाव जल्दी भर जाएगा।