आज हम आपको जोड़ो के दर्द, घुटनो के दर्द और गठिया के लक्षण और कुछ आसान लेकिन कारगर घरेलु उपाय के बारे में बताएँगे। गठिया रोग को आमवात, संधिवात आदि नामों से भी जाना जाता है। इस रोग में सबसे पहले शरीर में निर्बलता और भारीपन के लक्षण दिखाई देते हैं। इस रोग के होने पर हाथ के बीच की उंगलियों में दर्द होता है। अगर इसका इलाज नही किया जाता तो हाथ की दूसरी उंगलियों में भी सूजन व दर्द होने लगता है। गठिया रोग होने पर शरीर की हडि्डयों में दर्द होता है, जिसके कारण रात को रोगी सो भी नहीं पाता है।
आज हम जो बताने जा रहे है उस प्राक्रतिक नुस्खे को अजमाने में जरा भी संकोच न करें और शरीर में जोड़ो, घुटनो और अन्य मांसपेशियों के असहनीय दर्द से छुटकारा पायें। ये एक बहुत ही आसान औषधि है इसे रात को सोने से पहले करे। चाहे कैसा भी जोड़ों का दर्द हो या फिर हड्डियों का दर्द हो ये उपाय कर लिया तो कभी नही होगा दर्द।
आजकल की बदलती जीवनशैली में ज्यादातर लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत है। यूं तो जोड़ों के दर्द की समस्या एक उम्र के बाद ही सामने आती है लेकिन कितना अच्छा हो अगर आप शुरुआत से ही इसके प्रति सचेत रहें। गठिया की समस्या हो जाने पर पूरी लाइफस्टाइल अस्त-व्यस्त हो जाती है। पर आप चाहें तो सही खानपान की मदद से इस परेशानी को आने से रोक सकते हैं. आपने अपने घर में भी दादा-दादी, नाना-नानी को जोड़ों के दर्द से परेशान होते देखा होगा। अगर आप चाहते हैं कि ये समस्या आपको न हो तो आज से ही अपने आहार में इन चीजों को अनिवार्य रूप से शामिल करें।
आवश्यक सामग्री :
5 सूखे आलूबुखारा
1 सुखी खुबानी
1 सुखी अंजीर
इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है 2 महीने तक सिर्फ सोने से पहले इन को खाए और आपका दर्द प्राक्रतिक तरीके से ख़तम हो जाएगा।
सुखा आलूबुखारा : सूखे आलूबुखारा में पाए जाने वाले जैविक सक्रिय पदार्थ रेडियोथेरेपी या अन्य विकिरण आवरण से होने वाले अस्थि क्षति को रोकने में प्रभावी होते हैं सूखा आलूबुखारा विकिरण से हड्डियों की रक्षा करता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण ये कब्ज से छुटकारा दिलाता है और पाचन शक्ति बढ़ता है।