Friday, July 1, 2022

इन चीजों का हम रोजाना करते इस्तेमाल, कैंसर से बचना है तो आज ही छोड़ दें

 


बदलते लाइफस्टाइल  ,खान पान और मानव मानव निर्मित चीजों  का इस्तेमाल कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी को काफी हद तक बढ़ावा दे रही है |आज के समय में हम अपने रोजमर्रा की जिंदगी में  अपने जीवन को सरल बनाने के लिए ऐसी तमाम चीजों का इस्तेमाल करते हैं जो बहुत ही खतरनाक केमिकल से तैयार किये जाते है जिनके बारे में हमे पता नहीं होता लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की इन्ही कुछ केमिकल से बनायीं गयी व चीजे जिनका हम रोज इस्तेमाल कर रहे है वही हमे  कैंसर , ह्रदय रोग,आदि गम्भीर बीमारी  की ओर ले जा रही है |तो आइये जानते है इस गम्भीर बीमारी के बारे में और वो तीन चीजो के बारे में जो हम रोजाना इस्तेमाल कर रहे है और वो हमे इस जानलेवा बीमारी के करीब लकार जा रही है |

कैंसर क्या है

कैंसर जानलेवा बीमारी है। कैंसर के मरीज जल्‍दी ठीक नही होते हैं क्‍योंकि इसके लक्षणों का पता देर से चलता है।जैसा की हम सभी जानते है की हमारा शरीर कोशिकाओं से बना होता है जैसे-जैसे शरीर को इनकी जरूरत होती है वैसे वैसे ये कोशिकाएं नियंत्रित रूप से विभाजित और बढ़ती रहती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शरीर को इन कोशिकाओं की कोई जरूरत नहीं होती है, फिर भी इनका बढ़ना जारी रहता है। कोशिकाओं का यह असामान्य विकास कैंसर कहलाता है